top of page
VOSADD.jpg

कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए मंत्री मो. अकबर


ree


कांग्रेस जो कहती है वो करके दिखाती है _ मोहम्मद अकबर।


कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए मंत्री मो. अकबर ।


जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष होरीराम साहू को दी बधाई ।


कवर्धा। कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन छिरहा में जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष होरीराम साहू के पदभार ग्रहण समारोह में मंत्री मोहम्मद अकबर शामिल हुए।इस अवसर पर हजारो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री मो अकबर ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष होरीराम साहू का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने होरीराम साहू को बधाई दी।

पदभार समारोह में मंत्री मो अकबर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि होरीराम साहू को इस लिए कांग्रेस पार्टी का जिला अध्यक्ष बनाया गया क्योंकि सहज सरल है और विवादित नही है।इसे देखते हुए कांग्रेस पार्टी की कमान होरीराम साहू को सौंपी गई है। ।

मंत्री अकबर ने प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।इस दौरान उन्होंने कहा कि भरोसा का सम्मेलन वही करता है जो भरोसे के लायक काम करता है। कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करती है ।2018 चुनाव में घोषणा पत्र में कांग्रेस ने धान का समर्थन मूल्य 2500 देने का वादा किया था।अब प्रदेश सरकार 2640 रुपये में धान खरीद रही है ।अब तक प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान खरीद रही थी ।नए सत्र से प्रति एकड़ 20 क्विंटल के हिसाब से धान की खरीदी की जाएगी ।।

मंत्री मो अकबर ने आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए चार्ज करते हुवे कहा कि जीत का मंत्र दिया साथ ही दोनों विधानसभा के कार्यकर्ताओं को एक साथ मिलकर काम करने की नसीहत दी और दोनों विधानसभा में कांग्रेस की विधायक जीतने का भरोसा दिया ।


नवनियुक्त अध्यक्ष होरीराम साहू ने मंत्री मो अकबर का आभार व्यक्त किया।


पूरी निष्ठा से निभाउंगा जिम्मेदारी ।


इस दौरान होरीराम साहू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष के पद की जवाबदेही होती है। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता की भी काफी आकांक्षाएं होती है। मैं भरोसा देता हूँ जो आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी और मंत्री मो अकबर ने मुझे दिया है, उसे मैं निष्ठापूर्वक निभाने की कोशिश करूंगा ।सभी कांग्रेसजनों को एक परिवार की तरह समझूंगा। किसी से कोई भेदभाव नही करूँगा ।आने वाले समय मे ताकि कांग्रेस पार्टी और मजबूती के साथ खड़े रहेगी। साथ ही प्रदेश सरकार और मंत्री मो अकबर के विकास कार्यों को जन जन तक पूरा पहुंचाने का काम किया जाएगा ताकि जिले का कोई भी व्यक्ति राज्य सरकार की योजनाओं से वंचित न हो।

Comments


bottom of page