top of page

नव विवाहिता वधु सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी हुई शामिल



नव विवाहिता वधु सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शिखा राजपूत तिवारी हुई शामिल।

कवर्धा, 16 मई 2023। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी निर्वाचन में महिला मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नव विवाहिता वधु सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ बाल शिक्षण केन्द्र में किया गया। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शिखा राजपूत तिवारी कार्यक्रम में शामिल हुई। उन्होंने सभी नव विवाहिता वधु का पंजीयन कराने के लिए कहा। उन्होंने बीएलओ के माध्यम से ऐसे सभी महिलाएं जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं है उनकों जागरूक कर नाम जोड़ने की पहल करने कहा। इस कार्यक्रम में कलेक्टर जनमेजय महोबे, डीएफओ चूड़ामणि सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन सहित समस्त एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर एवं निर्वाचन से संबंधित अधिकारी शामिल हुए।

Comments


bottom of page