चौकी प्रभारी पाटिल की शत प्रतिशत मतदान कराने की अभिनव पहल
- VOICE OF STATE NEWS

- Aug 14, 2023
- 1 min read

चौकी प्रभारी पाटिल की शत प्रतिशत मतदान कराने की अभिनव पहल।
क्षेत्र के लोग भी कर रहे है उनके इस अभिनव पहल की तारीफ।
कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले एक दामापुर पुलिस चौकी है। इस चौकी के प्रभारी रघुवंश पाटील है। उन्होंने अपने क्षेत्र में आगामी निर्वाचनों में शत प्रतिशत मतदान करने और भारत निर्वाचन आयोग के अनुपालन में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और इस वर्ष 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी नागरिकों को मतदान सूची में नाम जोड़ने और मतदान की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए एक अभियान चला रहे है। वाहन चेकिंग के दौरान वे लोगो को समझाईश भी दे रहे है और लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए लोकतंत्र के महापर्व में स्वत्रंत, निष्पक्ष और शांति पूर्ण मतदान की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए अपील भी कर रहे है। उनकी यह वीडियो वायरल हो रही है। इस पहल की तारीफ भी हो रही है।
देखे वीडियो👇





Comments