top of page

नितिन गडकरी से मुलाकात: NH-30 को फोर लेन करने के प्रस्ताव को मिली स्वीकृति

Mar 1
1 min read

कवर्धा-नागपुर में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने मुलाकात के दौरान धवाई पानी चिल्फी से लेकर कवर्धा होते हुए सिमगा तक राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) को फोर लेन करने का आग्रह किया गया। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने का आश्वासन दिया।


मुलाकात के दौरान कवर्धा शहर के लिए सड़क बाईपास निर्माण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। बताया गया कि वर्तमान में बढ़ते यातायात दबाव के कारण शहरवासियों को जाम और दुर्घटनाओं की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बाईपास निर्माण से शहर के भीतर यातायात का दबाव कम होगा और आवागमन सुगम बनेगा।



NH-30 के फोर लेन होने से धवाई पानी चिल्फी, कवर्धा और सिमगा के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी। इससे व्यापार, उद्योग, पर्यटन और स्थानीय विकास को गति मिलने की उम्मीद है। क्षेत्र के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है।


Comments


bottom of page