top of page

भारत सरकार-VIP’ स्टिकर लगाकर घूम रहा था फर्जी FCI अधिकारी, गन दिखाकर 50 हजार वसूली, लाइसेंसी पिस्टल, 02 मैगजीन व 11 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार ।


कवर्धा-लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर धमकी देते हुए अवैध वसूली करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल, मैगजीन, जिंदा कारतूस, कार सहित अन्य सामग्री भी जप्त की है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण में दिनांक 08 अप्रैल 2026 को प्रार्थी पिताम्बर गुप्ता, निवासी ग्राम छिरहा, थाना कवर्धा ने थाना कोतवाली में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि 02 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे आरोपी सचिन चड्डा उसकी किराना दुकान पर पहुंचा और स्वयं को एफसीआई का बड़ा अधिकारी बताते हुए चोरी के चावल खरीदने का झूठा आरोप लगाने लगा।



इस दौरान आरोपी ने अपने पास रखी लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर प्रार्थी को डराया और जेल भेजने की धमकी दी। आरोपी ने प्रार्थी से 60 हजार रुपये की मांग की, जिससे भयभीत होकर प्रार्थी ने उसे 50 हजार रुपये दे दिए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 140/2026 के तहत BNS की धारा 308(6) में अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया।


विवेचना के दौरान पुलिस ने प्रार्थी व गवाहों के कथन दर्ज किए तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। जांच के दौरान आरोपी सचिन चड्डा पिता भरत लाल चड्डा (उम्र 47 वर्ष), निवासी जबलपुर (मध्यप्रदेश) एवं वर्तमान निवास रायपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार कर लिया।


आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर पुलिस ने एक कार ग्रैंड विटारा क्रमांक MP-20-ZK-8201, एक नग 0.32 बोर की लाइसेंसी पिस्टल, 02 मैगजीन, 11 राउंड जिंदा कारतूस तथा पिस्टल पाउच जप्त किया है।


पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है तथा प्रकरण की विवेचना जारी है।

Comments


bottom of page