top of page

सिलेन्डर गैस टंकी चोरी करने वाला आरोपी चोर चढ़ा चौकी बैजलपुर पुलिस के हत्थे





सिलेन्डर गैस टंकी चोरी करने वाला आरोपी चोर चढ़ा चौकी बैजलपुर पुलिस के हत्थे।


आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक-170/2023 धारा 454,380 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया सलाखों के भीतर।


कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीष उईके के मार्गदर्शन में नवीन पुलिस चौकी बैजलपुर प्रभारी विमल लवनिया के द्वारा टीम गठित कर चौकी बैजलपुर थाना बोडला में दर्ज अपराध क्रमांक 170/2023 धारा 454,380 भादवि के प्रकरण जिसमें आरोपी द्वारा प्रार्थीयां के घर में एकांत व सुन सान देखकर घर में रखे गैस सिलेंडर को अपने मोटर सायकल में बांधकर चोरी कर ले गया था। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर जाकर आरोपी चोर के विषय में आवश्यक जानकारी एकत्र कर पता तलाश किया जा रहा था। इसी दौरान संदेही रामकुमार बंजारे पिता नगरपाल बंजारे ग्राम लिम्हईपुर थाना पंडरिया से पूछताछ करने पर स्वीकार किया गया कि घटना दिनांक को बिगरहापारा बैजलपुर से सुन सान देखकर घर में रखे सिलेन्डर गैस टंकी को अपने मोटर सायकल में बांधकर चोरी कर ले गया था। जिस पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में चौकी बैजलपुर प्रभारी उप.निरीक्षक विमल कुमार लवनिया के कुशल नेतृत्व में चौकी बैजलपुर पुलिस टीम से सहायक उप.निरीक्षक संकर दास टण्डन, प्रधान आर.174 रमेश कश्यप, आर.639 संजीव वैश्णव, का विषेश योगदान रहा।

Comments


bottom of page