top of page

वार्ड क्रमांक 25 के पार्षद मनहरण कौशिक को बनाए गए नगर पालिका नए अध्यक्ष

Mar 11, 2024
1 min read





वार्ड क्रमांक 25 के पार्षद मनहरण कौशिक को बनाए गए नगर पालिका नए अध्यक्ष।


कवर्धा /छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 37/2 में प्रदत शक्तियों के प्रयोग करते हुए राज्य शासन ने पार्षद मनहरण कौशिक को नगर पालिका परिषद कवर्धा का अध्यक्ष नियुक्त किया

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले कांग्रेस के अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आने के बाद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

उनके इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस खेमे से ही पार्षद बनाए जाने की बात हो रही थी क्योंकि नगर पालिका परिषद कवर्धा में कांग्रेस अभी बहुमत में है लेकिन फिर अब भाजपा शासन आने के बाद बीजेपी से पार्षद बने मनहरण कौशिक को नगर पालिका परिषद कवर्धा का अध्यक्ष बनाया गया है जिसके कारण अब बीजेपी के पार्षदों के खेमे में खुशी है वहीं कांग्रेस के पार्षद के खेमे में अब नाराजगी है अब देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेसी पार्षद अब अगला कौन सा कदम उठाते हैं

सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि इस फैसले के खिलाफ कांग्रेस पार्षद दल कोर्ट भी जा सकते हैं ....

Comments


bottom of page