top of page

लोकसभा निर्वाचन 2024 : पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश

Apr 19, 2024
1 min read




लोकसभा निर्वाचन 2024 : पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश


कवर्धा/ 18 अप्रैल 2024। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे के निर्देश पर अपर कलेक्टर अविनाश भोई ने जिले के पेट्रोल पंप संचालकों को लोकसभा निर्वाचन 2024 के क्रियान्वयन एवं निष्पादन अवधि तक अपने पेट्रोल पंप में डीजल 3000 और पेट्रोल 1000 लीटर स्टॉक हमेशा उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं। अपर कलेक्टर भोई ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त वाहनों के लिए आवश्यकतानुसार पेट्रोल व डीजल पर्ची उपलब्ध कराएंगे एवं पेट्रोल पंप में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने कहा गया है।

Comments


bottom of page