top of page

पुलिस चौकी बाजार चारभाठा के द्वारा नगदी 6 लाख रुपये किया जब्त,एफ.एस.टी टीम की संयुक्त कार्यवाही।

Mar 28, 2024
1 min read





पुलिस चौकी बाजार चारभाठा के द्वारा, नगदी 6 लाख रुपये किया जब्त,एफ.एस.टी टीम की संयुक्त कार्यवाही।


कवर्धा। पुलिस चौकी बाजार चारभाठा के द्वारा ग्राम गोछिया से खम्हरिया रोड मे वाहन चेकिंग के दौरान एक सफेद रंग की इनोवा किस्टा वाहन कमांक सी.जी. 04 ए.के 5747 को रोककर कार में बैठे व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम रविशंकर चरयानी पिता विजय शंकर चरयानी पता गली नम्बर 04 रविग्राम तेलीबांधा रायपुर का निवासी होना बताया था उसके पास रखे काले बैग के बारे मे पुछने पर उसमे नगद 6,69,210 रूपये (छःलाख उन्हत्तर हजार दो सौ दस रूपये) होना बताया जिसके सबंध मे मौके पर वैध दस्तावेज पेश नही करने से चुनाव आयोग द्वारा गठित एफ.एस.टी प्रभारी नागेश कुमार तांजय नायब तहसीदार सहसपुर लोहारा जिला कबीरधाम को टेलीफोन से सुचना देने पर वैध दस्तावेज पेश नही करने से एफ.एस.टी टीम द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए नगद 6,69,210 रूपये (छःलाख उन्हत्तर हजार दो सौ दस रूपये) की जप्ती कार्यवाही किया गया।

इस कार्यवाही मे चौकी प्रभारी तारन दास डहरिया, एफ.एस.टी प्रभारी नागेश कुमार तांजय नायब तहसीदार सहसपुर लोहारा, प्रआर हेमप्रसाद चंद्रवंशी, सिद्धराम बर्वे, आरक्षक गीताराम श्रीवास, यशंवत मेरावी मिथुन नाथ योगी, भागीरथी लहरे, मआरक्षक लता यादव, उकेश्वरी निर्मलकर का विषेश योगदान रहा।

Comments


bottom of page