top of page

पोड़ी चौकी में ग्रामीणों का हंगामा, दो लाख रिश्वत लेने का आरोप, फिर भी भेजा जेल >IPL सट्टा...

Apr 9, 2025
1 min read



कवर्धा-बीती रात पोड़ी पुलिस चौकी में भारी हंगामा देखने को मिला, जब बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने चौकी का घेराव कर लिया। यह हंगामा देर रात तक चलता रहा, जिसे शांत कराने में अधिकारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।


ग्रामीणों ने एएसआई दिनेश झारिया पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने आईपीएल सट्टा मामले में पकड़े गए चार आरोपियों को छोड़ने के एवज में 4 लाख रुपये की मांग की थी। ग्रामीणों के अनुसार, सौदा 2 लाख रुपये में तय हुआ था, लेकिन रकम लेने के बाद भी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। जब ग्रामीणों ने पैसे वापस मांगे तो विवाद और हंगामा शुरू हो गया।


इस पूरे मामले को लेकर ग्रामीणों ने एएसआई दिनेश झारिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और 2 लाख रुपये की राशि वापस दिलाने की मांग की।


फिलहाल मामला तूल पकड़ता जा रहा है और ग्रामीणों की नाराजगी को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पोड़ी पुलिस चौकी में हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Comments


bottom of page