top of page

वन मंडल कवर्धा के द्वारा ग्रामीणों के कौशल विकास एवं रोजगार मूलक कार्यों के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण

Jun 11, 2024
1 min read


वन मंडल कवर्धा के द्वारा ग्रामीणों के कौशल विकास एवं रोजगार मूलक कार्यों के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण ।


आज दिनांक 11 जून 2024 को कवर्धा वन मंडल के वन परिक्षेत्र सहसपुर लोहारा के ग्राम जूनवानी में संयुक्त वन प्रबंधन के अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में निवास करने वाले युवाओं को रोजगार के नए साधन , कौशल , शिक्षा को सृजित करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वन मंडल कवर्धा के वन मंडल अधिकारी शशि कुमार के मार्गदर्शन में दो पहिया वाहन रिपेयरिंग प्रशिक्षण व महिला सिलाई एवं मेकरम प्रशिक्षण कैंप का शुभारंभ किया गया।


प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर दो पहिया वाहन प्रशिक्षण में 30 युवाओं ने और सिलाई कढ़ाई एवं मेकरम वर्क प्रशिक्षण में 30 युवतियों ने पंजीयन कराया। वन मंडल के इस प्रयास के प्रति ग्रामीण वनांचल के युवाओं में कौशल उन्नयन हेतु खासा रुझान दिखाई दे रहा है।


युवाओं को प्रशिक्षण देने का कार्य अग्रणी स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी शिवनी के द्वारा किया जा रहा है। अग्रणी स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी शिवनी के फाउंडर अनुज सक्सेना ने बताया की उनकी टीम न केवल युवाओं को प्रशिक्षण देने का कार्य करेगी अपितु उनके अच्छे प्लेसमेंट हेतु भी प्रयास करेगी। वन मंडल कवर्धा के इस प्रयास से कौशल प्राप्त युवाओं को स्वयं का रोजगार उत्पन्न करने में सहायता होगी एवं वे आत्मनिर्भर बन पाएंगे।

Comments


bottom of page