top of page

प्रदेश को मिला एक और निजी मेडिकल कॉलेज, MBBS प्रवेश के लिए श्री बालाजी मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस


रायपुर। छत्तीसगढ़ को एक और निजी मेडिकल कॉलेज सौगात मिल गई है। श्री बालाजी मेडिकल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस को 150 सीटों के लिए Letter of Intent ( LOI) मिल गया है। इसी के साथ ही इस वर्ष 150 सीटों पर एबीबीएस के लिए छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। बता दें कि राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग से निरीक्षण के बाद अनुमति मिलने की एक अहम प्रक्रिया पूरी हुई है। इसकी पुष्टि मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. देवेंद्र नायक ने की है।

मेडिकल कॉलेज के लिए एलओआई सबसे अहम है, इसके आधार पर अन्य प्रक्रिया आसान हो जाती है। आपको बता दें कि इस मेडिकल कॉलेज की परिकल्पना करीब 11 वर्षों पहले 2009 से शुरू हुई थी। निरीक्षण के दौरान आई तीन सदस्यीय टीम ने पिछले दिनों नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज, बालाजी अस्पताल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के बाद उक्त मेडिकल कॉलेज को एनओसी दिया गया है और इस वर्ष से वहां एमबीबीएस के छात्र नियमों के मुताबिक एडमिशन ले सकेंगे।

सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीटें

रायपुर – 180 बिलासपुर – 180 राजनांदगांव – 125 जगदलपुर – 125 रायगढ़ – 60 अंबिकापुर – 100

निजी कॉलेज में सीटें

रायपुर – 150 + 150 भिलाई – 150 दुर्ग – 150

Comments


bottom of page