top of page

कबीर कुटी ग्राम बांधाटोला में श्री सदगुरू कबीर साहेब प्राकट्य उत्सव ( बरसाइत पूर्णिमा) धूमधाम से मनाया गया

Jun 7, 2024
1 min read


कबीर कुटी ग्राम बांधाटोला में श्री सदगुरू कबीर साहेब प्राकट्य उत्सव ( बरसाइत पूर्णिमा) धूमधाम से मनाया गया।


कवर्धा/सहसपुर लोहारा / जेष्ठ बरसाइत पूर्णिमा श्री सदगुरू कबीर साहेब प्राकट्य उत्सव के पावन अवसर पर ग्राम बांधाटोला स्थित कबीर कुटी में बड़े धूमधाम से कबीर साहेब प्राकट्य दिवस मनाया गया सर्वप्रथम कबीर कुटी में देवान श्री रमेश दास मानिकपुरी एवम अन्य द्वारा गुरु महिमा पाठ किया गया जिसके पश्चात बड़ी संख्या में पनिका समाज एवम अन्य कबीर पंथी आमीन माताओं द्वारा कबीर कुटी से कलस यात्रा निकाला गया जिसमे कबीर कुटी समिति एवम मानिकपुरी पनिका समाज तथा गांव के अन्य कबीर पंथी बड़ी संख्या में सामिल हुआ तथा कलस यात्रा का गांव के कबीर पंथियों द्वारा अपने घरों में स्वागत कर साहेब का पूजा अर्चना कर कलस यात्रा में सामिल होते गया जिसके बाद कलस यात्रा दैहान स्थित वट वृक्ष के पास पहुंचा एवम आज के दिन वट सावित्री पूजा पर महंत श्री थिरदास मानिकपुरी जी के द्वारा वट सावित्री पूजा क्यू किया जाना चाहिए पर अपना वक्तव्य दिया तत्पश्चात कलस यात्रा पूरे गांव से होते हुए कबीर कुटी में वापसी हुआ जिसके बाद झंडा निशान पूजा किया गया तथा विभिन्न ग्रंथ मंडलियों द्वारा ग्रंथ प्रवचन किया गया तत्पश्चात महंत देवान द्वारा चौका आरती संपन्न किया गया एवम भोजन भंडारा का आयोजन किया गया ।

Comments


bottom of page