top of page

पोड़ी पुलिस की कार्यवाही, आरोपी से नगदी रकम 850 रुपए एवं सट्टा पट्टी जप्त



आरोपी से नगदी रकम 850 रुपए एवं सट्टा पट्टी जप्त।


कवर्धा –पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के द्वारा अवैध रूप से चल रहे जुआ सट्टा की कार्यवाही करने के आदेश मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला जगदीश उईके के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक व्यास नारायण चुरेंद्र के पर्यवेक्षण मे चौकी प्रभारी पोड़ी उप निरीक्षक नवरतन कश्यप के टीम द्वारा ।

दिनांक 30,03 ,2023 को जुर्म जरायम पतासाजी दौरान सूचना मिला की ग्राम पोंडी मे शराब भट्टी के सामने आम जगह पर कुछ सटोरिया अंक गणित के अंकों से रुपए पैसा का दाव लगाकर सट्टा पट्टी लिखकर जीत हार खेला रहा है ।

कि मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आरोपी 1.घनश्याम चंद्रवंशी पिता भानू उम्र 44 साल नेऊरगाॅव खुर्द के पास से कुल 850 रुपए एवं 2 नग सट्टा पट्टी , डांट पेन जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य धारा 4 क जुआ एक्ट का पाए जाने से धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक 92 लवकेश खरे, आरक्षक जीवन पटेल का सराहनीय योगदान रहा।

 
 
 

Comments


bottom of page