top of page

एक पेड़ मां के नाम अभियान: RJ छत्तीसगढ़ NEWS के संपादक ऋषिकांत कुंभकार ने मुक्तिधाम में रोपे फलदार एवं छायादार पौधे

Jul 14, 2024
1 min read


एक पेड़ मां के नाम अभियान: RJ छत्तीसगढ़ NEWS के संपादक ऋषिकांत कुंभकार ने मुक्तिधाम में रोपे फलदार एवं छायादार पौधे


कवर्धा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत RJ छत्तीसगढ़ NEWS के संपादक ऋषिकांत कुंभकार ने ग्राम बचेड़ी के मुक्तिधाम में पौधारोपण किया। उन्होंने बताया कि वे विगत दिनों

एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बचेंडी के मुक्तिधाम में पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया था जिसके बाद आज उन्होंने पौधारोपण किया। उन्होंने आगे बताया कि पौधारोपण के बाद जब तक पौधा बड़ा नही हो जाता तब तक उसका देखरेख करना पानी एवं खाद देना उनकी जिम्मेदारी है।


गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम मे देशवासियों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ मां के नाम" अभियान का समर्थन करते हुये देशवासियों को पौधारोपण करने के लिए आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि जब हम "एक पेड़ माँ के नाम" से रोपेगें तो हमारा विशेष रूप से भावनात्मक जुड़ाव होने से उस पौधे की देखभाल, सिंचाई एवं सुरक्षा के प्रति सतर्कता रखेंगें। परिणामतः पौध-रोपण अभियान की सफलता अधिकाधिक होगी। पौधारोपण अंतर्गत हम फल प्रजातियों का चयन करते हैं, तो इससे दोहरा लाभ होगा। हरियाली, पर्यावरण संतुलन, मृदा-नमी का संरक्षण, जैव-विविधता जैसे वानिकी लाभ के साथ ही फल उत्पादन से रोजगार एवं आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। फलों की उपलब्धता बढ़‌ने के साथ संतु‌लित पोषण से स्वास्थ्य एवं कार्यक्षमता की दृष्टि से समाज को बहुआयामी लाभ प्राप्त होगा।

Comments


bottom of page