रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ प्रारंभ, रानी आकांक्षा सिंह ने रिबन काटकर किया शुभारंभ

रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ प्रारंभ
रानी आकांक्षा सिंह ने रिबन काटकर किया शुभारंभ।
कवर्धा:- खड़ौदा खुर्द में रात्रीकालीन टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मित क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का 26 अक्टूबर को रानी आकांक्षा सिंह ने रिबन काटकर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम के खिलाड़ियों को 22 हजार 222 रुपए नगद के साथ ट्राफी से पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को 11 हजार 111 रुपए नगद व ट्राफी से सम्मानित होंगे। इसके अलावा मैन ऑफ दी मैच, मैन ऑफ दी सीरीज के साथ कई तरह के आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। मैच शुभारंभ के पहले दिन जेल प्रहरी और नवघटा की टीम के बीच मैच खेला गया जिसमे जेल प्रहरी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 73 रन बनाये जिसके बाद दूसरी बल्लेबाजी करते हुए नवघटा की टीम मात्रा 38 बनाकर आल आउट हो गया। आयोजक टीम के सदस्यों ने आसपास के क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अपील किया।इस दौरान आयोजक टीम के पूरा सदस्य मौजूद रहे।





Comments