top of page

बीजापुर के धर्मारम CRPF कैम्प पर नक्सली हमला,मीलों दूर तक पहुंच रही फायरिंग की आवाज

Sep 28, 2021
1 min read

रायपुर/बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर इलाके में पिछले 2 घंटों से नक्सलियों और सीआरपीएफ के जवानों के बीच जोरदार फायरिंग की खबर है। फायरिंग इतनी जबरदस्त है कि धर्मारम कैंप में जारी फायरिंग की आवाज पामेड़ तक पहुंच रही है। घटना की पुष्टि ASP पंकज शुक्ला ने की है।


बता दें कि यह कैम्प सीआरपीएफ 196 बटालियन का है। कैम्प के अंदर से जवान माकूल जवाब दे रहे हैं। पामेड़ तक फायरिंग की आवाज़ें सुनी जा रही हैं।


नक्सलियों की लोकेशन देखने सिग्नल पैरा बम का प्रयोग

बताया जा रहा है कि जवानों ने रौशनी के लिए सिग्नल पैरा बम छोड़ा है। फ़ोर्स को इससे अंधेरे में नक्सलियों के लोकेशन देखने में मदद मिलेगी। फायरिंग अभी रुक रुक हो रही है। तेलांगाना को पामेड़ और बासागुड़ा होते बीजापुर को जोड़ने धर्मारम में सड़क और पुल बनाया जा रहा है, जहां सीआरपीएफ जवान तैनात हैं।

Comments


bottom of page