top of page

सांसद संतोष पांडेय के द्वारा ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम‘‘ वृक्षारोपण महाअभियान के तहत् महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को पौधा प्रदाय कर वृक्षारोपण किया गया

Aug 4, 2024
1 min read

सांसद संतोष पांडेय के द्वारा ‘‘एक पेड़ मॉं के नाम‘‘ वृक्षारोपण महाअभियान के तहत् महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को पौधा प्रदाय कर वृक्षारोपण किया गया

कवर्धा/आज दिनांक 04.08.24 को हरेली तिहार के अवसर पर संतोष पांडेय, सांसद, लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव, मुख्य अतिथि के कर कमलों से ग्राम मोतिमपुर, ग्राम पंचायत मिनमिनिया में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को एक पेड़ मां के नाम के पौधा वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम में ग्राम मोतिमपुर, बद्दो,रागघुपरा, लाटा के 700 हितग्राही को 700 पौधों का वितरण किया गया। सांसद द्वारा कदम का पौधा का भी रोपण किया गया ।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Comments


bottom of page