top of page

कोरबा : धू-धू कर जल उठा करोड़ों का डंपर, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sep 25, 2021
1 min read

कोरबा। SECL की गेवरा कोयला खदान के डंपयार्ड में अचानक एक डंपर में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास का पूरा इलाका धुएं से सराबोर हो गया।

जानकारी मिली है कि यहां ओवरबर्डन में लगे हुए एसईसीएल गेवरा खदान के शॉवेल से मिट्टी लेकर 240 टन क्षमता वाले डंपर को लेकर चालक कृष्ण कुमार श्रीवास डंपयार्ड की ओर जा रहा था। इसी दौरान हाइड्रोलिक पाइप के फटने से आयल निकला और उसके गर्म साइलेंसर के संपर्क में आने से आग लग गई। इस दौरान डंपर चालक ने आनन-फानन में वहां से कूद कर अपनी जान बचाई, अन्यथा कोई बड़ी घटना घट सकती थी. हालांकि इस घटना से SECL प्रबंधन को करोड़ो का नुकसान हुआ है।

Comments


bottom of page