top of page

कबीरधाम पुलिस द्वारा कॉवड़ियो का किया गया भव्य स्वागत

Jul 26, 2024
1 min read

कबीरधाम पुलिस द्वारा कॉवड़ियो का किया गया भव्य स्वागत।


अमरकंटक से जल लेकर पैदल पंचमुखी बुढ़ामहादेव मंदिर कबीरधाम पहुंच किये जलाभिषेक।


कवर्धा /कबीरधाम जिले के बोलबम समिति के कॉवड़ियो द्वारा अमरकंटक से जल लेकर पंचमुखी बुढ़ामहादेव मंदिर में जलाभिषेक करने हेतु कवर्धा शहर में पहुंचने के दौरान महाराणा प्रताप शौर्य भवन के सामने कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, उप. पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी, उप. पुलिस अधीक्षक मोनिका सिंह परिहार, रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह, प्रकाश चंद्रवंशी जी, कैलाश चंद्रवंशी जी एवं जिले के डी.आर.जी. रक्षित केंद्र, यातायात के अधिकारी जवानों द्वारा अधिक संख्या में उपस्थित होकर कॉवड़ियो का आरती उतार कर पुष्प की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

Comments


bottom of page