top of page

रोजगार पंजीयन एप से कराएं रोजगार पंजीयन

Jul 31, 2024
1 min read

रोजगार पंजीयन एप से कराएं रोजगार पंजीयन


कवर्धा/ 31 जुलाई 2024। संचालनालय, रोजगार एवं प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए ‘‘छत्तीसगढ़ रोजगार पंजीयन‘‘ एप लॉच किया है। रोजगार पंजीयन की सुविधा के अलावा शासकीय क्षेत्र में भर्ती की सूचना तथा निजी क्षेत्रों के प्लेसमेंट कैम्प, रोजगार मेला की जानकारी इस एप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। यह एप गूगल प्ले स्टोर से एवं रोजगार कार्यालय की विभागीय वेबसाईट से डाउनलोड की जा सकती है।

Comments


bottom of page