top of page

व्यय प्रेक्षक वैकन्ना तेजावत ने पोलमी एवं चिल्फी चेकपोस्ट का किया आकस्मिक निरीक्षण

Oct 15, 2023
1 min read




व्यय प्रेक्षक वैकन्ना तेजावत ने पोलमी एवं चिल्फी चेकपोस्ट का किया आकस्मिक निरीक्षण।


कवर्धा /15 अक्टूबर 2023। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 कार्यक्रम निर्धारित होने के बाद जिले के दोनो विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता लागू होते ही निर्वाचन के हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 पण्डरिया एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईआरएस वैकन्ना तेजावत ने पण्डरिया के पोलमी चेक पोस्ट एवं कवर्धा के अंतर्गत चिल्फी के चेकपोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तेजावत ने पोलमी में उपस्थित तहसीलदार सुनील पीपन्ना को तथा उपस्थित पुलिस अधिकारी कर्मचारी को आने वाले सभी वाहन को गंभीरता से निरीक्षण करने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने चेक पोस्ट में संधारित करने वाली पंजी का अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन कार्य से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Comments


bottom of page