कबीर जयंती 22 जून के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

कबीर जयंती 22 जून के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित।
कवर्धा/ 21 जून 2024। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जनमेजय महोबे ने कबीर जयंती 22 जून के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है।
कलेक्टर ने 22 जून को जिले में संचालित देशी, विदेशी, कंपोजिटि मदिरा की दुकाने एवं एफ.एल.-4(क) व्यवसायिक क्लब, एफ.एल.-3(ग) पर्यटन बार तथा मद्यभण्डारण भाण्डागार एवं मदिरा दुकानों के संलग्न आहतों को पूर्णतः बंद रखने के लिए आदेश जारी किया है।
उन्होंने शुष्क दिवस पर मदिरा का अवैध विक्रय, धारण एवं परिवहन पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए है।





Comments