top of page

नई दिल्ली में यूथ पार्लियामेंट अवार्ड से सम्मानित हुए जिले के पत्रकार संजय यादव

Jul 12, 2024
1 min read


नई दिल्ली में यूथ पार्लियामेंट अवार्ड से सम्मानित हुए जिले के पत्रकार संजय यादव


कवर्धा। देश की राजधानी दिल्ली में यूथ पार्लियामेंट और पेड लीव पर इंटरनेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पत्रकार संजय यादव को भी आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम का आयोजन 5 जुलाई को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में किया गया। जिसमें 14 देशों के डेलीगेट्स भी शामिल हुए। वहीं यूथ पार्लियामेंट में अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने वाले युवाओं ने अपना अपना वक्तव्य रखा। कार्यक्रम में जनादेश फाउंडेशन द्वारा देश के अलग-अलग राज्यों में बेहतर कार्य करने वाले युवाओं को यूथ पार्लियामेंट अवार्ड से सम्मानित भी किया। इस दौरान कबीरधाम जिले में जनहित के मुद्दों को गंभीरता से उठाने वाले पत्रकार संजय यादव को भी यूथ पार्लियामेंट अवार्ड से नवाजा गया। बता दें कि पत्रकार संजय यादव पिछले 8 साल से लगातार जिले से लेकर राजधानी रायपुर में पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय से संबद्ध अग्रसेन महाविद्यालय में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। युवा पत्रकार के इस उपलब्धि से जिले के पत्रकार जगत में हर्ष व्याप्त है।

Comments


bottom of page