top of page

ग्राम पंचायत बाहरमुड़ा में डायरिया का प्रकोप, चपेट में आये 30 से ज्यादा लोग

Jun 23, 2024
1 min read


ग्राम पंचायत बाहरमुड़ा में डायरिया का प्रकोप, चपेट में आये 30 से ज्यादा लोग।


कवर्धा। जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर की दुरी पर स्थित ग्राम बहरमूड़ा गांव में डायरिया के चपेट में आने से हुई 30 से ज्यादा लोगो को बीमर है. बताया जा रहा है की जिस टंकी से पानी घरो में आता था उसकी पाइपलाइन में लीकेज होने पर नालियो के पानी से मिलकर गंदा पानी घरो पर आता था जिसकी वजह से लोगो ने अनजाने में गंदे पानी का सेवन कर लिया जिससे डायरिया फैल गया.


वही दूसरी तरफ कुछ लोगो का कहना है की पाइपलाइन की सही से देखभाल ना करने और पंचायत की लापरवाही के चलते लोगो को डायरिया जैसे बीमारी का सामना करना पड रहा है. वहीं मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाया है साथ ही पीएचई के अधिकारियों को भी पानी की जांच के लिए सैंपल लेने बुलाया गया है.

Comments


bottom of page