top of page

धमतरी : तेंदुए ने ली स्कूली छात्रा की जान, पहाड़ में मिली लाश

Sep 23, 2021
1 min read

धमतरी। तेंदुए ने एक बार फिर एक छात्रा की जान ले ली है. लकड़ी बीनने गई छात्रा पर घात लगाये तेंदुए ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया है. घटना तड़के सुबह 9:30 बजे की बताया जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक मामला नगरी रेंज के मुकुंदपुर घोटुपारा पहाड़ी का है. आज सुबह 7वीं कक्षा की छात्रा घर के लिए जलाऊ लकड़ी लाने के लिए पहाड़ी पर गई हुई थी.


इस दौरान तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया. हमले में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई. इधर इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीँ इस मामले में नगरी रेंजर जीएस परमार ने बताया कि, मामले की जानकारी मिली है. वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई है. बच्ची के शव का पंचनामा किया जा रहा है.



Comments


bottom of page