top of page
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडेय ने विधायक भावना बोहरा के कार्यों को सराहा ।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडेय ने विधायक भावना बोहरा के कार्यों को सराहा ।

Jul 6, 2025
1 min read

कवर्धा/पंडरिया-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बेटियों को शिक्षित करने के लिए पंडरिया विधायक भावना बोहरा जी द्वारा किया गया यह प्रयास प्रशंसनीय है। दूर-दराज गाँव में रहने वाली बेटियों को आवागमन की सुविधा मिलने से अब वह महाविद्यालय में अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकेंगी साथ ही उनके परिजन भी चिंतामुक्त होंगे। राजनांदगांव सांसद संतोष ने कहा कि पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा किया गया यह प्रयास बेटियों की शिक्षा व सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण पहल है। आज बेटियां हर क्षेत्र में अपने हुनर व कौशल से हम सभी का मान-सम्मान बढ़ा रहीं हैं ऐसे में उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु आवागमन की बेहतर सुविधा उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। इस अवसर पर कवर्धा जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने आभार भाषण देते हुए माननीय मुख्यमंत्री,विधानसभा अध्यक्ष , सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यक्रम में उपस्थित जनता का आभार व्यक्त किया।


Comments


bottom of page