top of page

उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सिंहदेव 33 विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे




प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद टी एस सिंहदेव, कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के साथ पहली बार आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में कबीरधाम जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक शुरू की।

उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सिंहदेव 33 विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे।


बैठक में पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर, क्रेड़ा सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, नीलकंठ चंद्रवंशी, कवर्धा कृषि मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवा साहू उपस्थित है।

कलेक्टर जनमेजय महोबे ने समीक्षा बैठक में विभागीय उपलब्धियों, और राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की विस्तार से जानकारी दे रहे है।

Comments


bottom of page