top of page

अपराधिक गतिविधियो पर पोड़ी पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी

Mar 5, 2024
2 min read






अपराधिक गतिविधियो पर पोड़ी पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी।


जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत की गई कार्यवाही।


52 पत्ती ताश की गड्डी एवम् नगदी रकम 44,320 रूपया 05 नग मोटरसाइकिल 04 नग एंड्रॉएड मोबाइल फोन, कुल कीमती 4,80,320 रूपये को किया जप्त।


जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा नशे के रोकथाम तथा सभी प्रकार के अपराधिक गतिविधियों पर

अंकुश लगाने समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार अनुविभागीय अधिकारी संजय तिवारी एवम् थाना प्रभारी बोडला उमा राठौर के मार्गदर्शन में, चौकी प्रभारी त्रिलोक प्रधान एवम् साइबर सेल प्रभारी अजयकांत के नेतृत्व में पोड़ी पुलिस एवम् साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम सूखा ताल एवं सूरजपुरा खार में जुआ खेलते हुए 5 आरोपी जिनका नाम भागीरथी लांझी पिता जगदीश राम लांझी उम्र 36 वर्ष ग्राम घोंघा थाना बोड़ला ,अरुण पटेल पिता रतन पटेल उम्र 24 वर्ष ग्राम जैंताटोला थाना बोडला,दुर्गेश कुमार साहू पिता संतोष कुमार साहू उम्र 26 वर्ष ग्राम मदनपुर थाना पिपरिया, भैया लाल पटेल पिता हृदय राम पटेल उम्र 34 वर्ष ग्राम नेयुरगांव कला थाना बोडला ,दुर्गेश यादव पिता विष्णु यादव उम्र 20 वर्ष ग्राम रवेली थाना पिपरिया को सुरजपुरा सुखाताल खार में हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे जिन पर संयुक्त टीम द्वारा रेड कार्रवाई की गई इस दौरान मौके से विकास उर्फ पप्पू वर्मा ग्राम सुखताल,धनीराम साहू ग्राम दशरंगपुर,ओमकार चौहान ग्राम सुखताल फरार हो गए रेड कार्यवाही कर उक्त आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश की गड्डी एवम् 44320 रूपए नगदी रकम , 05 नग मोटरसाइकिल 04 नग एंड्रॉएड मोबाइल फोन, कुल कीमती 4,80,320 रकम को जप्त किया जाकर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है

Comments


bottom of page