top of page

अनफिट बसों पर की जा रही लगातार कार्यवाही

Jun 27, 2024
1 min read


अनफिट बसों पर की जा रही लगातार कार्यवाही।


कवर्धा/ 27 जून 2024। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने परिवहन विभाग को नए शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले सभी स्कूल बसों का जांच करने के निर्देश दिए है। जिला परिवहन अधिकारी एमएल साहू ने बताया कि आज परिवहन विभाग से परिवहन निरीक्षक आर सी कुंजाम के द्वारा स्कूलो में संचालित स्कूल बसों की जांच की गई। जिसमें 1 अनफिट स्कूल बस को जब्त कर पुलिस थाना कवर्धा में सुरक्षित खड़ा किया गया था। उन्होंने बताया कि कमिया पाए जाने पर 4 स्कूल बसों पर मोटरयान अधिनियम के तहत 14 हजार रुपए की चलानी कार्यवाही की गई।

Comments


bottom of page