top of page
VOSADD.jpg

केबिनेट मंत्री अकबर ने ग्राम मानिकचौरी में भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना की



केबिनेट मंत्री अकबर ने ग्राम मानिकचौरी में भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना की।


प्रदेश के सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की।


कवर्धा– 19 मई 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने शनि जयंती के शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत मानिकचौरी में भगवान शनिदेव की पूजा-अर्चना की। मंत्री अकबर ने प्रदेश की सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने भगवान शनिदेव में पूजन सामग्री चढ़ाई और विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा आरती की। इस अवसर पर नीलकंठ चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, लेखा राजपूत सहित जनप्रतिनिधि, पंच-सरपंच, ग्रामीण उपस्थित थे।

Comments


bottom of page