top of page

कैबिनेट मंत्री अकबर ने जनसंपर्क विभाग के दफ्तरी रामसिंह बघेल सहित 33अधिकारी-कर्मचारियों की सम्मानित





कैबिनेट मंत्री अकबर ने जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ दफ्तरी रामसिंह बघेल सहित 33अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया।


कवर्धा/ 15 अगस्त 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने 77वां

स्वतंत्रता दिवस पर पीजी कालेज मैदान में ध्वजारोहण किया। कैबिनेट मंत्री अकबर ने जनसंपर्क विभाग में पदस्थ वरिष्ठ दफ्तरी रामसिंह बघेल को सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान उनके द्वारा किए गए विभागीय उत्कृष्ट कार्य के लिए मिला है।

कैबिनेट मंत्री अकबर ने इसके अलावा कबीरधाम जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत 33 अधिकारी-कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।

सम्मानित हुए विभागों में पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग कृषि विभाग, जनसपंर्क, जिला सेनानी नगर सेना, जिला व्यापार एवं उद्योग, आदिमजाति विकास विभाग सहित कर्मचारी शामिल है।

इस अवसर पर कलेक्टर जनमेज महोबे,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर एवं नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

Comments


bottom of page