top of page

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण

Aug 13, 2024
1 min read

स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालय में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण


कवर्धा/ 13 अगस्त 2024। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल जिला मुख्यालय कवर्धा के आचार्यपंथ श्री गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण कर करेंगे।

अग्रवाल परेड की सलामी लेंगे और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद परेड का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन होगा। कार्यक्रम में हर्ष फायर और मार्च पास्ट के बाद शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह में पुरस्कार वितरण के बाद मुख्य अतिथि प्रस्थान करेंगे।

Comments


bottom of page