top of page

जूनियर नेशनल में अदिति को कास्य पदक

May 17, 2024
1 min read



जूनियर नेशनल में अदिति को कास्य पदक


देहरादून मे आल इंडिया नेशनल कराते चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ से 55 खिलाडियों ने भाग लिया जिसमें कबीरधाम जिले से 6 खिलाड़ी टीम मे शामिल थे। जिसमें कबीरधाम जिले की खिलाड़ी अदिति मानिकपुरी पिता सुरेश मानिकपुरी ने 14 से 15 वर्ष मे कुमिते इवेंट 61 किलोग्राम से कम वजन वर्ग मे कास्य पदक प्राप्त किया, अदिति ने पहला राउंड राजस्थान को 10-07 से, उत्तरप्रदेश को 20-12 से केरल को 10-02 से हरा कर सेमीफाइनल मे प्रवेश किया सेमीफाइनल मे उत्तराखंड से 05-07 के स्कोर से पीछे होने से फाइनल मे प्रवेश नहीं पाई। इसके अतरिक्त फैज़ रजा बेग,पेखराज साहू,रुस्तम बंजारे,स्वेता यादव,मनीष निषाद से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अदिति के पदक प्राप्त करने पर कबीरधाम जिला कराते संघ के समस्त पदाधिकारी गण अभिभावक गण एवं समस्त खिलाडियों ने शुभकामनाएं व्यक्त की। सभी खिलाड़ी पुलिस विभाग के आरक्षक आकाश सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में करपात्री स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।

Comments


bottom of page