ग्राम बाघामुड़ा में तीन दिवसीय सत्संग समारोह कार्यक्रम का होगा आयोजन

ग्राम बाघामुड़ा में तीन दिवसीय सत्संग समारोह कार्यक्रम का होगा आयोजन।
कवर्धा/बाघामुड़ा/सदगुरू कबीर नवयुवक मंडल एवम समस्त ग्रामवासी ग्राम बाघामुड़ा में तीन दिवसीय सत्संग समारोह का कार्यक्रम आयोजन किया गया है।
आपको बता दे की सदगुरू कबीर नवयुवक मंडल के द्वारा हर साल सत्संग समारोह का कार्यक्रम रखा जाता है।
यह कार्यक्रम कवर्धा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंड्रा के आश्रित ग्राम बाघामुड़ा में 31/12/2023 से 01/01/2024 तीन दिवसीय का कार्यक्रम रखा गया है।
"कार्यक्रम की रूपरेखा"
दिनाँक 30/12/23 दिन शनिवार को गुरु गोसाई उजागर दास साहेब द्वारा दीप प्रवज्वलन एवम ध्वजारोहण सुबह 12 बजे भजन सत्संग प्रारंभ होगा।
दिनांक 31/12/23 रविवार सुबह 7 बजे गुरु महिमा पाठ भजन सत्संग होगा।
दिनांक 01/01/24 दिन सोमवार को सुबह 7 बजे गुरु महिमा पाठ भजन सत्संग एवम दोपहर 12 बजे शोभायात्रा निकलेगी,दोपहर 2 बजे सैगोना वाले गुरु गोसाई उजागर दास साहेब के द्वारा सात्विक यज्ञ चौका आरती संपन्न होगा।
इसी कड़ी में तीन दिन भोजन भंडारा की व्यवस्था भी की गई है,जिसमे सदगुरू कबीर नवयुवक मंडल एवम समस्त ग्रामवासी का विशेष सहयोग से होगा।





Comments