top of page

वन परिक्षेत्र कवर्धा में 02 नग ट्रैक्टर जप्त किया गया

Jun 10, 2024
1 min read

वन परिक्षेत्र कवर्धा में 02 नग ट्रैक्टर जप्त किया गया

मुखबीर की सूचना पर वन परिक्षेत्र कवर्धा अंतर्गत कक्ष क्रमांक आर.एफ. 318 परिसर दियाबार में अतिक्रमण के उद्देश्य से कृषि कार्य हेतु ट्रेक्टर से खेत बनाया जा रहा था जिसकी सूचना प्राप्त होने पर 02 ट्रेक्टरो को जप्त कर सुपुर्द में लिया गया।

वनमंडलाधिकारी, कवर्धा वनमंडल से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09.06.2024 को रात्रि 8ः30 बजे मुखबीर की सूचना पर परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा, सी.एफ.ओ. राजानवागांव एवं सरोधा, बी.एफ.ओ. दियाबार एवं सरोधा की समिति गठित कर कवर्धा परिक्षेत्र अंतर्गत कक्ष क्रमांक आर.एफ. 318 परिसर दियाबार में 02 ट्रेक्टरो को जप्त कर सुपुर्द में लिया गया। अतिक्रमणकर्ता एवं ट्रेक्टर मालिक स्थल से फरार हो गये एवं प्रातः उनसे मोबाईल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु उनके द्वारा मोबाईल से संपर्क नही हो पा रहा है।

परिसर रक्षक दियाबार के द्वारा आरोपी वाहन चालक गंगूराम व. मेहतर बैगा निवासी छपरी के विरूद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की के तहत् वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20028/12 एवं 20028/13 दिनांक 09.06.2024 पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी।

Comments


bottom of page