top of page

बदलते मौसम से किसानों को नुकसान का भरपाई करें भाजपा सरकार:- तुकाराम चंद्रवंशी

Mar 20, 2024
1 min read





बदलते मौसम से किसानों को नुकसान का भरपाई करें भाजपा सरकार:- तुकाराम चंद्रवंशी


कवर्धा/जिले में पिछले दो तीन दिनों से लगातार तेज तूफान,मूसलाधार बारिश और ओले गिरना किसानों का चिंता बड़ा दिया है और जिसका खामियाजा क्षेत्र की किसानों को भुगतना पड़ रहा है क्षेत्र में रबी जैसे चना, तिवरा,मसूर,गेंहू,धनिया, के फसलों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है ।


जिला पंचायत सदस्य एवं युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष तुकाराम चंद्रवंशी इस पर चिंता जाहिर करते विज्ञप्ति जारी कर कहा भाजपा सरकार और प्रशासन किसानों के प्रति संवेदना दिखाते हुए प्रधानमंत्री फसल एवं आपदा प्रबंधन राजस्व पुस्तिका 6,4 के तहत जिले में किसानों का हुए नुकसान का राजस्व निरीक्षकों एवं ग्राम सेवकों के माध्यम से जल्द ही सर्वे कराएं और किसानों को क्षतिपूर्ति की राशि अतिशीघ्र उपलब्ध कराएं जिससे किसानों को राहत मिल सके ।


इसके साथ ही तुकाराम चंद्रवंशी ने जवाबदार अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए धान उपार्जन केन्द्रों में लाखों क्विंटल धान खुले में पड़े बारिश में भीग कर खराब हो रहे है इस ओर शासन प्रशासन का ध्यान नहीं जल्द ही धान का उठाव करें अन्यथा व्यवस्था सुदृण करें ।

 
 
 

Comments


bottom of page