top of page

परिवहन विभाग की लगातार कार्यवाही जारी, 19 वाहनों से 1 लाख 34 हजार 600 रुपए का किया गया चलानी कार्यवाही

May 2, 2024
1 min read


परिवहन विभाग की लगातार कार्यवाही जारी, 19 वाहनों से 1 लाख 34 हजार 600 रुपए का किया गया चलानी कार्यवाही ।



कवर्धा/ 02 मई 2024। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिले के अंतर्गत यात्री बस, जीप, अनफिट मालयान, ट्रैक्टर ट्रॉली इत्यादि वाहनों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसके साथ ही परिवहन विभाग की टीम द्वारा जीप टैक्सी में परमिट, फिटनेस, बीमा व टैक्स सहित अन्य सुरक्षार्थ के संबंध में जांच कर आवश्यक समझाईश भी दी जा रही है।

जिला परिवहन अधिकारी मोहन साहू ने बताया कि 29 अप्रेल से 01 मई तक लगातार 19 वाहनों से 1 लाख 34 हजार 600 रुपए की कार्यवाही की गई है तथा 3 वाहन जप्त किया गया।उन्होंने बताया कि कंडम जीप चलते पाए गए उन्हें थाना में खड़ा किया गया। साहू ने बताया की यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगा।

Comments


bottom of page