top of page

कवर्धा वनमंडल अंतर्गत जप्त की गई 38 नग सागौन सिलपट एवं 04 नग सागौन गोला

May 2, 2024
1 min read




कवर्धा वनमंडल अंतर्गत जप्त की गई 38 नग सागौन सिलपट एवं 04 नग सागौन गोला।


वनमण्लाधिकारी, कवर्धा वनमंडल कवर्धा से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 29.04.2024 को सायं सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम केशदा के स्थानीय निवासी के घर के पीछे नाला के किनारे में एवं खेतो के मेढ़ में सागौन गोला एवं सागौन सिलपट किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा छुपाकर रखा गया है। दिनांक 30.04.2024 को परिक्षेत्र अधिकारी कवर्धा के नेतृत्व में दल गठन कर उपरोक्त स्थल में तलाशी लेने हेतु वन अधिकारी एवं वन कर्मचारियो को भेजा गया। दल द्वारा बताये गये स्थल का भ्रमण कर वनोपज तलाशी की कार्यवाही की गई। तलाशी के दौरान 38 नग सागौन सिलपट एवं 04 नग सागौन गोला पाया गया। उक्त वनोपज के संबंध में स्थानीय ग्रामीणो से पूछताछ किया गया कि उक्त वनोपज किस व्यक्ति का है, इस पर सभी ने अनभिज्ञता जाहिर किया। तत्पश्चात वन अधिकारी एवं कर्मचारियो द्वारा ग्राम झण्डी से ट्रेक्टर बुलाकर स्थल पर प्राप्त कुल वनोपज 38 नग सागौन सिलपट एवं 04 नग सागौन गोला कुल 42 नग = 2.350 घ.मी. वनोपज को ट्रेक्टर में लोड कराकर अस्थाई डिपो लालपुर भेजा गया, प्रकरण विचाराधीन है।

Comments


bottom of page