top of page

अज्ञात वाहन बोलेरो चालक द्वारा तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर बच्ची को ठोकर मार कर फरार वाहन बोलेरो चालक पुलिस के हत्थे गिरफ्तार

Apr 1, 2024
1 min read



अज्ञात वाहन बोलेरो चालक द्वारा तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर बच्ची को ठोकर मार कर फरार वाहन बोलेरो चालक पुलिस के हत्थे गिरफ्तार।


आरोपी के कब्जे से घटना घटित किया वाहन बोलेरो एवं दस्तावेज जप्त।


आरोपी के विरुद्ध धारा 304 (A) आईपीसी की कार्यवाही।


विवरण :- घटना दिनांक 08/03/24 को घटना स्थल ग्राम दियाबार में अज्ञात वाहन चालक बोलेरो सफेद रंग को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्व चलाकर साढ़े 3 वर्ष की बच्ची को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर आरोपी वाहन के साथ फरार हो गया था। बच्ची की जिला अस्पताल कवर्धा में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

पुलिस अधीक्षक महोदय कवर्धा डॉक्टर अभिषेक पल्लव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, पुष्पेंद्र बघेल,डीएसपी सतीश धुर्वे के मार्गदर्शन में घटना दिनांक के बाद से फरार अज्ञात वाहन बोलेरो चालक की लगातार पतासाजी किया जा रहा था,सीसीटीवी फुटेज की मदद एवं ग्राम बोड़ला के गवाहों के कथन में उक्तअज्ञात बोलेरो चालक की उजागर हुई बोलेरो क्रमांक सीजी 08 एटी1683 के चालक लवकेश उर्फ़ संतोष दुबे ग्राम सगरा टोला पोस्ट रसमोहनी थाना जैतपुर जिला शहडोल मध्य प्रदेश हाल पता सारदा नगर बोडला एयरटेल कंपनी इंजीनियर द्वारा उक्त अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से आज दिनांक 31/03/24 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं घटना घटित उक्त वाहन/दस्तावेज को जप्त किया गया थाना भोरमदेव में धारा 304 (A) आईपीसी के तहत कार्यवाही की गई,उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बलिराम बिसन प्रधान आरक्षक संतोष साहू आरक्षक तूरेंद्र साहू चालक आरक्षक भूषण साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Comments


bottom of page