top of page

राजानवागांव दशहरा उत्सव में शामिल हुए योगेश्वर राज सिंह खड़गराज सिंह एवं मैकलेश्वर राज सिंह...

Oct 23, 2023
1 min read




कवर्धा विधानसभा के ग्राम राजा नवागांव में आज दशहरा उत्सव का भव्य एवं जोरदार कार्यक्रम रखा गया था जिसमें कवर्धा नरेश राजा योगेश्वर राज सिंह, मैकलेश्वर राज सिंह तथा लोहारा नरेश खड़गराज सिंह की उपस्थिति रही।

बता दे की कवर्धा विधानसभा के एक बड़े ग्राम पंचायत राजानवागांव में आज दशहरा उत्सव का गरिमामय तथा भव्य और जोरदार कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें कवर्धा के राजा योगेश्वर राज सिंह, मैकलेश्वर राज सिंह तथा लोहारा नरेश खड़गराज सिंह की गरिमा में उपस्थिति रही इस अवसर पर हजारों की तादात में उपस्थित नागरिकों ने तीनों राजाओं का भव्य स्वागत अभिनंदन एवं सत्कार किया।

आम आदमी के सशक्त और लोकप्रिय प्रत्याशी लोहारा नरेश खड़गराज सिंह ने इस गरिमा में अवसर पर सभी जनों को दशहरा उत्सव की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि विशाल जन समूह के असीम स्नेह प्यार और समर्पण की भावना से मैं गदगद हूं, मैं आप लोगों के स्वस्थ, सुदीर्घ और उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं, विजय का प्रतीक दशहरा पर्व की आप सभी को परिवार सहित बधाई देता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि इस अवसर पर आप लोगों ने जो प्यार और सम्मान हमें दिया है निरंतर वह हमें सदा प्रदान करते रहेंगे।

Comments


bottom of page