top of page

वर्षारानी ठाकुर बनी कवर्धा शहर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष, पूर्व में भी रह चुकी है शहर अध्यक्ष

Jun 27, 2024
1 min read


वर्षारानी ठाकुर बनी कवर्धा शहर अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष, पूर्व में भी रह चुकी है शहर अध्यक्ष।


कवर्धा/कांग्रेस के महिला संगठन में मजबूती लाने एक बार फिर से वर्षारानी ठाकुर को शहर अध्यक्ष कवर्धा की बागडोर सौपी गई है।

महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों की नियुक्ति की गई है। जिसमें कवर्धा शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी वर्षारानी ठाकुर को दी गई है। इससे पहले भी भाजपा सरकार के दौरान वर्षारानी शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस की जिम्मेदारी सम्भाल चुकी है। उनके संगठन के काम को देखते हुए महिला कांग्रेस कमेटी ने दोबारा जिम्मेदारी दी है। वही वर्षारानी ठाकुर भाजपा सरकार के दौरान नगर पालिका परिषद में पार्षद भी रह चुकी है। लगातार विपक्ष में रहते हुए वर्षारानी ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के साथ साथ सरकार के जनता विरोधी फैसले का विरोध करते हुए संगठन को मजबूत कर चुकी है। इसके कारण प्रदेश महिला कांग्रेस ने वर्षारानी ठाकुर को दोबारा कवर्धा महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष नियुक्त की है। उनके शहर अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में हर्ष है। उनके समर्थक लगातार बधाई दे रहे है।

Comments


bottom of page