top of page

अवैध शराब का परिवहन करते दो आरोपी चढे पुलिस के हत्थे।

Jun 17, 2024
1 min read

अवैध शराब का परिवहन करते दो आरोपी चढे पुलिस के हत्थे।


आरोपियों के कब्जे में रखे 35 पौवा देशी प्लेन मदिरा को किया गया जप्त।


शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 30,000/ रूपये को किया जप्त।


आरोपियो को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया।


दिनांक 16.06.24 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड पंडरिया के पास मोटर सायकल में सवार दो व्यक्ति एक काले रंग के बैंग में देशी प्लेन मदिरा रख कर अवैध रूप से शराब बिक्री करने परिवहन करते ले जा रहा है कि सूचना से अधिकारियो को अवगत करा कर त्वरित कार्यवाही करते हुए पंडरिया पुलिस द्वरा मुखबीर के बताये स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही कर *आरोपीगण 1.बासदेव चंद्राकर पिता सुखनंदन उम्र 25 वर्ष निवासी छितापार कला थाना कुण्डा 2. जितेन्द्र निषाद पिता गनेशी उम्र 26 वर्ष निवासी छितापार कला थाना कुण्डा* को पकडा गया, जिसके पास से एक काले रंग के बैंग में रखे 35 पौवा देशी प्लेन मदिरा मिला। उक्त आरोपियों को *35 पौवा देशी प्लेन मदिरा व मोटर सायकल को जप्त किया गया है,* आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत थाना पंडरिया में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की जा रही है।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनिष मिश्रा, प्रआर. बलेश धुर्वे ,आरक्षक- सूर्यकांत शर्मा, द्वारिका चंद्रवंशी,प्रभाकर बन्छोर,नितेश यादव,अभिषेक शर्मा आकाश भोई, राजू चंद्रवंशी व सौनिक अरविंद शुक्ला का विशेष योगदान रहा।

Comments


bottom of page