top of page

गांजा के साथ दो आरोपी चढे पुलिस के हत्थे, गांजा और गांजा का परिवहन करने में प्रयुक्त वाहन जप्त

Jun 23, 2024
1 min read


गांजा के साथ दो आरोपी चढे पुलिस के हत्थे, गांजा और गांजा का परिवहन करने में प्रयुक्त वाहन जप्त ।


आरोपीयो के विरूद्ध धारा 20(B) NDPS Act. के तहत कार्यवाही।

आरोपियो को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया गया ।


कवर्धा/दिनांक 23/06/24 को जरिये मुखबिर सूचना मिली की दो व्यक्ति एक नीले रंग के ओमनी वेन क्रमांक एमपी 09 बीसी 9762 से अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते मुंगेली तरफ से पंडरिया की ओर आ रहे है कि सूचना पर पंडरिया पुलिस द्वारा नवागांव हटहा के पास एमसीपी लगा कर वाहनों को चेक किया जा रहा था जो थोड़ी देर बाद मुखबिर के बताए अनुसार मुंगेली की ओर से आ रही नीले रंग के ओमनी वाहन को रोक कर चेक करने पर वाहन में पीछे 7 पैकेट गांजा जिसकी मात्रा 1.042 किलोग्राम थी को बरामद किया गया एवम ओमनी वाहन में सवार *1.भरत पटेल पिता बारेलाल पटेल उम्र 41 साल साकिन ताजपुर थाना जयश्री नगर जिला सागर(म.प्र.) 2.बंशी पटेल पिता दम्मू पटेल उम्र 38 साल साकिन ताजपुर थाना जायश्री नगर जिला सागर(म.प्र.)* को गांजा रखने के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त गांजा को जिला संबलपुर ओडिसा की ओर से लाकर बिक्री हेतु जिला सागर ,मध्यप्रदेश ले जाना बताने पर दोनो आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 20(B) NDPS Act पंजीबद्ध कर गांजा एवम वाहन को जप्त कर विवेचना में लिया जा कर दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमांड हेतु माननीन न्यायालय पेश किया गया उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमाशंकर राठौर थाना चिल्पी, थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, सउनि पंचराम वर्मा,प्रआर. बलेश धुर्वे, राजेश्वर कोसरिया,आरक्षक-,प्रभाकर बन्छोर ,अभिषेक शर्मा,ईश्वर चंद्रवंशी,द्वारिका चंद्रवंशी का विशेष योगदान रहा।

Comments


bottom of page