top of page

पिकअप और ट्रैक्टर में लोगो को ले जाने वाले वाहन चालको पर परिवहन विभाग की कार्यवाही

May 22, 2024
1 min read


पिकअप और ट्रैक्टर में लोगो को ले जाने वाले वाहन चालको पर परिवहन विभाग की कार्यवाही।


कवर्धा, 21 मई 2024। कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर परिवहन विभाग द्वारा लगातार पिकअप में लोगो को ले जाने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही किया जा रहा हैं। ज़िला परिवहन अधिकारी मोहन साहू ने बताया कि आज 2 पिकप और 1 ट्रैक्टर ट्रॉली में लोगो को ले जाते हुए पाया गया। परिवहन विभाग से जिला परिवहन अधिकारी द्वारा थाना बोडला में जप्त किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त तीनों ड्राइवर का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन किया जाएगा तथा वाहन का पंजीयन निरस्त किया जाएगा।

Comments


bottom of page