top of page

बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने यातायात पुलिस कबीरधाम का अभियान जारी

Jan 15, 2024
2 min read





बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने यातायात पुलिस कबीरधाम का अभियान जारी।


कवर्धा /यातायात पुलिस जिला कबीरधाम के द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर तथा रक्षित निरीक्षक यातायात प्रभारी महेश्वर सिंह के कुशल मार्गदर्शन में दिनांक-13.01.2024 को शहर के आव्यवस्थित मार्ग को व्यवस्थित करते हुए आवागमन को सुचारू रूप से बिना किसी व्यवधान के सुचारू रूप से चलाने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु यातायात पुलिस टीम द्वारा नवीन बाजार, बस स्टैंड, रायपुर बाईपास रोड, भोरमदेव रोड, के सभी दुकानदारों को जो दुकान के बाहर सामान रखे थे। उनको सड़क पर सामान ना निकालने हिदायत देते हुए दुकानों में समान अंदर व्यवस्थित करवाया गया। जिससे यातायात व्यवस्था बाधित न हो।

बाजार में लगे अवस्थित ठेलों को व्यवस्थित कराया गया, नवीन बाजार चौक के फल के ठेलों को व्यवस्थित लगावया गया, तथा सख्त हिदायत दिया गया है, कि रोड में अधिक ठेलों को ना निकले यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से व्यवस्थित बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।


नाबालिक वाहन चालक, तेज आवाज वाले वाहन, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी चलने वाले वाहन चालक, आव्यवस्थित वाहनों को पार्किंग करने वाले वाहन चालक, बुलेट में तेज आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर चलने वाले वाहन चालकों पर यातायात पुलिस टीम के द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है।


नेहरू युवा संस्थान के छात्र-छात्राओं को सिग्नल चौक में यातायात के नियमों की विस्तार पूर्वक जानकारी देकर अन्य छात्र-छात्राओं एवं अपने माता-पिता पड़ोसी आदि को यातायात के नियमों की जानकारी देने अपील किया गया।


कन्या महाविद्यालय में यातायात जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन कर यातायात पुलिस टीम के द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं को यातायात नियम के विषय में आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए जानकारी दिया गया। कि स्कूटी/मोटरसाइकिल में तीन सवारी ना चले, वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर रखें, महाविद्यालय से निकलते वक्त ग्रुप में सड़क जाम कर ना चलें, वाहन निश्चित गति पर चलावे, हेलमेट का उपयोग करें, बिना लाइसेंस वाहन न चलवें, दाहिने व बाएं मूडते समय इंडिकेटर का उपयोग करें, यातायात संकेतों का पालन करने हेतु आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Comments


bottom of page