top of page

कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से आज 3 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन जमा किया, कुल 5 जमा हुए

Oct 18, 2023
1 min read






कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से आज 3 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन जमा किया, कुल 5 जमा हुए।


कवर्धा/कवर्धा विधान क्षेत्र क्रमांक 72 से आज 18 अक्तूबर बुधवार को विधानसभा सदस्य के लिए तीन अभ्यर्थियों ने रिटर्निग आफिसर पीसी कोरी के समक्ष नाम निर्देशन प्रस्तुत किया।


आज नाम निर्देशन जमा करने वाले अभ्यर्थियों में अजय पाली, विजय शर्मा( भाजपा) एवं लक्ष्मी सत्यवंशी(स्वतंत्र) रूप से अपने अपने नाम निर्देशन प्रस्तुत किया है।


इस अवसर पर संबधित अभ्यर्थियों के प्रस्थापक उपस्थित थे। इस तरह से कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से आज दिनांक 18-10-23 तक कुल 05 अभ्यर्थियों ने आवेदन प्रस्तुत किया है।

Comments


bottom of page