top of page

एक ही रात में नौ बच्चों की किलकारी गुंजी, जिला चिकित्सालय में

Oct 20, 2023
1 min read





एक ही रात में नौ बच्चों की किलकारी गुंजी, जिला चिकित्सालय में।


सुरक्षित प्रसव की गुंज अन्य जिलों से भी लोग यहां पहूंच रहे।


कबीरधाम । जिला चिकित्सालय कबीरधाम में सुरक्षित प्रसव और बेहतर उपचार के कारण ही जिले के आसपास के जिलों से भी प्रसव कराने के लिए अस्पताल पहुंच रहे है। डॉ महेश सूर्यवंशी ने बताया कि गत रात को जिला अस्पताल में नौ माताओं का सुरक्षित प्रसव कराया गया सभी बच्चे स्वस्थ्य एवं तंदरूस्त हैं।


इन नौ माताओं का सुरक्षित प्रसव हुआ - वंदना गंदर्व मानिकचौरी, ललिता साहू सिंघौरी, रामप्यारी ध्रर्वे कामठी, सोनिया कुंभकार खपरी मंुगेली, नीरा कौशिक पेंड्री खुर्द, पुष्पांजली श्याम बैजलपुर, लीना अनंत भरेवापुरन, रानी विश्वकर्मा कुरदा बेमेतरा, देवकुमारी बारमते रेंगाबोड से।

सुरक्षित प्रसव कराने में चिकित्सक टीम डॉ.गरिमा साहू, डॉ अंबालिका ठाकुर, डॉ आदेश बागडे, सोनिया रिचर्ड, प्रियंका सहारे, सुनिता पटेल, मुकेश पटेल, पुनीत साहू सहित स्टॉप ने कार्य संपादित किया।


अस्पताल में सुरक्षित प्रसव के लिए संसाधनों की व्यवस्था के लिए आरएमओ डॉ पुरूषोत्तम राजपूत,डॉ. सलिल मिश्रा शिशुरोग विशेषज्ञ, निलेश गुप्ता हास्पिटल कंसलटेंट, स्मिता सीपी मेट्रन, सिम्मी सैजू के द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है।

Comments


bottom of page