top of page

महिला के घर में जबरदस्ती घुसकर छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लोहारा पुलिस द्वारा ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया

Aug 17, 2024
1 min read

महिला के घर में जबरदस्ती घुसकर छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लोहारा पुलिस द्वारा ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया।


कवर्धा /प्रार्थिया थाना सहसपुर लोहारा में दिनांक 16/08/ 2024 को रिपोर्ट दर्ज करायी की दिनांक 16/08/2024 के रात्रि करीबन 8:30 बजे घर में अकेली थी उसी समय मनहरण बंजारे पिता जहाजी बंजारे निवासी भिंभौरी जबरदस्ती घर में घुसकर बेइज्जती करने की नियत से हाथ बांह को पकड़कर खींचने लगा जिसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा बीच बचाव करने आये प्रार्थिया के पति एवं दामाद को भी हाथ मुक्का एवं कड़ा से मारपीट किया है की रिपोर्ट पर थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 237/24 धारा 74, 331(6), 296, 351(2), 115(2) बी.एन.एस. कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 17.08.2024 को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

Comments


bottom of page