अमरकंटक से मां नर्मदा का जल लेकर, बोल-बंम का नारा लगाते हुए धर्मनगरी कवर्धा की ओर बढ़ रहे कांवडियां
- VOICE OF STATE NEWS
- Jul 31, 2024
- 1 min read

अमरकंटक से मां नर्मदा का जल लेकर, बोल-बंम का नारा लगाते हुए धर्मनगरी कवर्धा की ओर बढ़ रहे कांवडियां
कांवडियां अमरकंटक के मृत्युजंय आश्रम में निःशुल्क रात्रि भोजन, प्रसादी और ठहरने के साथ-साथ कर रहें भजन-कीर्तन
कवर्धा, 31 जुलाई 2024। कांवडियां अमरकंटक के मां नर्मदा का जल लेकर, बोल-बंम, बंम बोल का नारा लगाते हुए धर्मनगरी कवर्धा की ओर बढ़ रहे हैं। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश व पहल पर कांवड़ियों के लिए अमरकंटक से कवर्धा तक विशेष इंतजाम किए गए है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की निगरानी में संचालित कबीरधाम जिले के बोलबम समन्वय समिति द्वारा अमरकंटक के मृत्युजंय आश्रम में कावड़ियों के लिए भोजन, प्रसादी और उनके ठहरने की निःशुल्क व्यवस्था की जा रही है। कावंडियां अमरकंटक के मृत्युजंय आश्रम में रात्रि भोजन, प्रसादी और उनके ठहरने के साथ-साथ भजन-कीर्तन भी कर रहें है। जिससे पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय हो गया है।
जिला बोल बंम समन्वय समिति के सदस्य पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल ठाकुर, दौउवा गुप्ता, सुधीर केशरवानी, निशांत झा, रामप्रसाद बघेल ने बताया कि अमरकंटक से धर्मनगरी कवर्धा के बाबा भोरमदेव, जलेश्वर दादा और पंचमुखी बुढ़ामहादेव मंदिर तक कांवड़ यात्रा भव्य और उत्साह के साथ चल रही है। उन्होंने बताया कि सावन में धर्मनगरी कवर्धा शिवमय है। हर-हर महादेव का जयघोष गूंज रहा है। कांवरियों का हुजूम बाबा भोरमदेव को जलाभिषेक करने के लिए उमड़ रहा है। आस्था की बयार बह रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से कांवरिए बाबा भोरदेव के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
Comments